फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उप तहसील राजौंद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की दबिश, गैरहाजिर मिले तीन कर्मचारी

Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद (कैथल)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने वीरवार को राजौंद उप तहसील कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की। वहीं, इस दौरान टीम ने जहां रिकॉर्ड की जांच की गई। वहीं, जो कर्मचारी समय पर नहीं आ रहे इसकी भी जांच की गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राकेश, दीपक व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ समय से सूचनाएं मिल रही थी कि राजौंद उप तहसील में अनियमितताएं चल रही है। कई कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। समय पर इंतकाल, रजिस्ट्री, जमाबंदी के काम नहीं होते हैं। इसकी सूचना पर वह राजौंद पहुंचे थे। उनकी टीम ने जांच में पाया कि उप तहसील में कई प्रकार की खामियां मिली। कार्यालय के तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसी प्रकार 154 जमाबंदी व 222 इंतकाल भी पैंडिंग मिले। छापेमार टीम ने अनियमिताओं की रिपोर्ट बनाकर है, इसे कार्यालय भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें