कैथल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में स्थित एक घर में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।
इस दौरान दमकल विभाग और पुलिस विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। जांच में सामने आया कि रिहायशी इलाके में लंबे समय से यह अवैध फैक्टरी चलाई जा रही थी, जहां खुले में पटाखे बनाने का सामान सुखाया जाता था। इससे आसपास के निवासियों को हमेशा अग्निकांड का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कार्यालय प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली है। सूचना के मुताबिक यहां अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे थे। बरामदगी के बाद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच
पुलिस और प्रशासन अब फैक्टरी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उड़नदस्ता की इस कार्रवाई से अवैध फैक्टरी और गोदाम चलाने वाले बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, और संभावना है कि उन पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
11 कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की दबिश के दौरान पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री। संवाद