फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मिठाई की दुकान में लिए पांच सैंपल

Sun, 05 Nov 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शनिवार को त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में करनाल रोड स्थित एक मिठाई की एक दुकान में छापामारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दूध व मैदा से बने खाद्य पदार्थाें के सैंपल लिए। टीम में शामिल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

मौके पर सफाई न मिलने पर टीम के सदस्यों ने दुकानदार को चेतावनी का नोटिस भी थमा दिया। टीम ने गोदाम में भी जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि दीपावली पर उनका विभाग सतर्क है। इसके तहत मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम के साथ मिलकर पांच सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल करनाल स्थित लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी दुकानदार को लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि लोगों को मिलावट वाला सामान न मिले और उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहे। शर्मा ने कहा कि वह लगातार मिलावट खोरों पर कार्रवाई के तहत दुकानों पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें