फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने योजनाओं के संदर्भ में जांचे रिकॉर्ड

Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने वीरवार को बागवानी विभाग में दबिश दी। इस दौरान टीम ने विभाग की ओर से लाभार्थियों को दी जा रही योजनाओं के संदर्भ मेंे रिकॉर्डों को जांचा। टीम ने कर्मचारियों की मौजूदगी व गैर मौजूदगी से संबंधित रजिस्टरों की जांच की। इसके साथ ही विभाग की ओर से लोगों को दी जा रही योजनाओं पर जानकारी हासिल की। टीम ने कर्मचारियों से योजनाओं के बारे में पूछताछ भी की।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को सरकार के आदेशों पर प्रदेश में बागवानी विभाग के कार्यालय में जांच की गई। इसके तहत ही कैथल में भी जांच की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस जांच के आधार पर यह जांच की कि विभाग की ओर से लोगों को योजनाओं का लाभ, मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल रहा है या नहीं।

इसी प्रकार जल संरक्षण को लेकर विभाग की ओर से जिस प्रकार की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, उनका लाभ मिल रहा है या नहीं। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार करने के बाद लाभार्थियों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्हें विभाग की ओर से संबंधित योजना का लाभ मिला है या नहीं। जिसके लिए उनका पंजीकरण किया गया है। अगर कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें