फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जब्त किए लाखों के पटाखे

Thu, 09 Nov 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को पूंडरी में एक दुकान पर छापामारी की। जांच के बाद टीम ने लाखों रुपये के पटाखे जब्त कर लिए। दुकानदार के खिलाफ पूंडरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने हरियाणा स्टेशनरी पर छापामारी की और वहां से लाखों रुपये के पटाखे जब्त कर लिए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में एसआई विजेंद्र सिंह शामिल थे। टीम के सदस्य दुकान पर पूरा स्टॉक कट्टों में भर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से पटाखे बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कस्बा में कई दुकानदार चोरी छिपे पटाखे बिक्री का काम कर रहे है। सरकार और प्रशासन की सख्ती से इन की अवैध बिक्री पर अंकुश लग सकता है। इसके बावजूद रोजाना शादी समारोह और विदेश खासकर अमेरिका पहुंचने की खुशी पर लोग देर रात तक जमकर पटाखे बजाते हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में एसआई विजेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें