फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक पहुंचे चीका मंडी

Thu, 03 Oct 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहुजा ने बुधवार को चीका अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्य की जानकारी ली। अपने दौरे के दौरान मुख्य प्रशासक ने मार्केट कमेटी कार्यालय चीका में राइस मिलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, आढ़तियों व किसान संगठन के लोग से बैठक की।

हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन प्रधान हंस राज सिंगला, चीका राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान महावीर मटोरिया व राम स्वरूप जिंदल, मिलर ज्ञान गोयल ने मुख्य प्रशासक को बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी की वजह से प्रदेश का राइस मिल उद्योग भारी नुकसान में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले उन्हें नमी के लिए एक प्रतिशत की छूट मिलती थी लेकिन सरकार ने उसे भी घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया है जिससे मिलरों को ओर अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मिलरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगे पूरी करती है तो धान की खरीद करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उधर, भाकियू उगरांहा के राज्य प्रधान कंवरजीत सिंह, सतनाम सिंह, संदीप संधू पीडल, प्रवीन खुशहाल माजरा, बिट्टू सुल्तानियां ने कहा कि धान की बेकद्री हो रही है। यह ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें