फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, खरना आज

विज्ञापन
तालाब पर दीप जलाकर सतिया पूजन करती महिलाएं। प्रधान
विज्ञापन
कैथल/सीवन। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हुई। व्रती सुबह स्नान कर घरों और रसोई की सफाई करने के बाद शुद्धता के साथ सात्विक भोजन तैयार करते हैं। परंपरा के अनुसार कद्दू-भात, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।
विज्ञापन

भोजन बनाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को खरना होगा। इसमें व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने छठ महापर्व की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और लोक आस्था से जुड़ा हुआ है।
मंच के प्रधान सेवक जयकृष्ण राय ने बताया कि 14 नवंबर को दोपहर तीन बजे पहली बार सूर्य महायज्ञ के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे घाट पर महाआरती और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद शाम सात बजे भंडारा और रात 7:30 बजे छठ माता का जागरण होगा।
विज्ञापन

16 नवंबर को सुबह 6:50 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। महोत्सव में भोजपुरी और मैथिली गायिका पूजा शर्मा तथा लोक गायक विनोद बेदर्दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कमल अवनी आर्ट्स ग्रुप की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। पूजा-अर्चना ज्योतिषाचार्य पंडित विनायक भारद्वाज के मार्गदर्शन में होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग और भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें