कृषि कार्यों के दौरान अंग भंग हुए किसानों को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। उन 11 लोगों में 8 लाख रुपये के चैक वितरित किए हैं, जो खेत में कार्य करते समय इस प्रकार चोटिल हो गए थे।
एसडीएम मैंगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह किसानों व खेतों में कार्य करने वाले मजदूरों की पक्षधर है। सरकार व मार्केर्टिंग बोर्ड किसानों व खेतीहर मजदूर की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहती है।
फसलों के मुआवजे की बात हो या फिर कृषि कार्य के दौरान घायल होने की घटना हो सरकार द्वारा हर विपरीत स्थिति में किसान को मदद दी जाती है।
मार्केट कमेटी सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि खेत में कार्य करने के दौरान किसान व खेतीहर मजदूर के अंग भंग होने या कार्य करने के दौरान मृत्यु हो जाने पर आथक तौर पर नकद सहायता दी जाती है।
उन्होंने बताया कि जब भी किसी किसान या खेतीहर मजदूर पर खेत में कार्य करने के दौरान इस प्रकार की विपत्ति आ जाती है तो उसे बोर्ड द्वारा तय नियमानुसार प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए ताकि उसे बोर्ड द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता हासिल करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।