फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका की सानिया का हिसार में चयन

Fri, 01 Dec 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। हॉकी खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाली एक खिलाड़ी सानिया का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स हॉस्टल हिसार में ट्रायल वेस पर चयन हुआ है। सानिया की इस उपलब्धि पर हॉकी खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

हॉकी कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चलने वाली हॉकी खेल नर्सरी में लगभग 80 बच्चे अभ्यास करते हैं। इन्हीं बच्चों में से एक लड़की सानिया पुत्री नसीब खान चीका का साईं के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरे भारत से लगभग 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया था, उनमें से हॉकी खिलाड़ी सानिया चीका सहित कुल आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि सानिया का साईं के लिए चयन होना पूरे गुहला चीका क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सानिया स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन होने वाली चीका क्षेत्र की पहली हॉकी खिलाड़ी है। कोच ने बताया कि अब सानिया के खेल के साथ उसकी पढ़ाई व रहने का खर्च भी भारत सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। सानिया के चयन पर हॉकी खेल नर्सरी चीका के सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, एसएमसी प्रधान कुलदीप फौजी, उप प्रधान संजीव कुमार, बलदेव शर्मा, दीवान ठाकुर, पीटीआई सोम प्रकाश ने चयन के लिए सानिया व उसके परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें