फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिमला में नाके, 150 गाड़ियों को जांचा

Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही जिले के सभी बार्डर पर नाके स्थापित किए जा चुके हैं। इसमें दो टीमें एक साथ मिलकर वाहनों की जांच कर रही है। कलायत के पास गांव शिमला में शुरू किए नाके में बुधवार को करीब 150 गाड़ियों को जांचा गया। वाहनों की जांच कर रही टीम में शामिल एक्साइज व टैक्सेशन विभाग में सहायक के रूप में तैनात सारथी ने बताया कि वैसे तो इस नाके पर जिला कैथल में आने वाले सभी वाहन चेक करने होते हैं, लेकिन विशेष नजर कारों पर ही होती है। चुनावों के दौरान शराब व पैसा बांटे जाने पर अंकुश लगाने के लिए ही नाकों पर चेकिंग की जाती है। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश, सारथी, राजीव शर्मा व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें