संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डिप्टी डॉयरेक्टर राकेश पांडे ने टीम सहित दूसरे दिन मंगलवार को भी विभिन्न नर्सरियों का दौरा किया। डिप्टी सुपरिडेंट निर्मला ने बताया कि दूसरे दिन राजौंद, कलायत व पूंडरी सहित लगभग 30 खेल नर्सियों का दौरा किया खेल मैदान की व्यवस्था सही कोच की उपलबध्ता व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
टीम में हैंडबाल कोच राजेश व बॉक्सिंग कोच अमरजीत सिंह भी साथ मौजूद रहे। अभी दौरा जारी रहेगा। गत सोमवार को हिंदू कन्या स्कूल स्थित कबड्डी नर्सरी, उसके बाद खालसा स्कूल स्थित हैंडबाल नर्सरी, शैमरॉक स्कूल स्थित शूटिंग नर्सरी सहित कैथल ब्लॉक की विभिन नर्सियों में दौरा कर वहां की व्यवस्था जांची थी।