फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं व खामियों का डाटा जांचा

Sat, 29 Apr 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विभाग ने अधिकारियों से उनके अधीन आने वाले स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और खामियों का ब्योरा मांगा है। स्कूलों ने उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ कमियों की जानकारी भी विभाग को दी है ताकि आगामी सत्र में जिस स्कूल में जो कमी है, उसे दूर किया जा सके। स्कूल डाटा वेरिफिकेशन फॉरमेट के तहत अधिकारियों ने स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा डीपीसी कार्यालय में उपलब्ध करवाया है। उच्चाधिकारियों से सत्यापन होने के बाद सभी स्कूलों की खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीसी कार्यालय में बैंक हुई, जिसमें सभी खंडों के अधिकारियों और उनकी ओर से भेजे गए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पहले विभाग ने स्कूलों को अपने स्तर पर सुविधाओं का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए थे, उसके बाद कलस्टर स्तर पर डाटा की जांच हुई। बाद में ब्लॉक और अब जिला स्तर पर डाटा सत्यापित हुआ है। जिन स्कूलों में जो सुविधाएं और कमियां हैं, उन्हें अब राज्य स्तर के अधिकारी डाटा के माध्यम से जांचेंगे।
आगामी सत्र में अगर किसी स्कूल में कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। इसमें पेयजल, शौचालय, कमरे, रसोई, बच्चों के लिए बैंच, स्टाफ की स्थिति और अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं से संबंधित डाटा शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त किस स्कूल में सुंदरीकरण और मरम्मत की जरूरत है, इसके लिए भी जांच की गई है। एपीसी बलजीत ने बताया कि अब यह डाटा राज्य स्तर पर अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। वहां से ही उपलब्ध और मिलने वाली सुविधाओं को स्वीकृति दी जाएगी और खामियों को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी राजेश भारद्वाज, कुशल कुमार, मनोज पंवार, विकास नागपाल व विभिन्न ब्लॉकों से आए अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें