फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेयजल, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को जांचा

Tue, 17 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान और खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाना तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाना का दौरा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए शौचालयों की स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था और विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की जांच की। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट बोर्ड और अन्य शैक्षिक संसाधनों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी।
अधिकारियों ने स्टाफ को टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं का अधिक उपयोग करने तथा शिक्षा के साथ नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और स्वच्छ वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। इस अवसर पर नरेश ढुल, प्राचार्य जगबीर सिंह, बलिंदर सिंह, परवीन कुमार और संजीव कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें