एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। राजौंद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जींद जिले के गांव दुराना निवासी मेजर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से राजौंद आया था।
वहां पैसे कि आवश्यकता पडने पर वह कस्बे में ही स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने लगा। उस समय वहां एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
कई बार प्रयास करने के बाद भी पैसे नही निकले तो उसने अनजान व्यक्ति से सहायता मांगी। सहायता करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी की तलाश की जाएगी।