भैंसों का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने पशुपालक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव किच्छाना निवासी पशुपालक बलबीर सिंह ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों नरसर कालोनी निवासी बलबीर सिंह ने उससे 3 लाख 50 हजार रुपये की कीमत की आठ भैंसे खरीद थी। आरोपी ने कैश के तौर पर एक लाख रुपये तो मौके पर दे दिए और शेष दो लाख 50 हजार रुपये कुछ दिनों में देने का आश्वासन दिया था। भैंस व्यापारी बलबीर सिंह पैसे देने से इंकार कर दिया और न ही भैंसे लौटाई। मामले की शिकायत एसपी कृष्ण मुरारी को दी। शिकायत के आधार पर राजौंद पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।