फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोस्त बताकर ठगे 1500 रुपये

Fri, 28 Jun 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वयं को दोस्त बताकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से 1500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बरोट निवासी प्रीतम चंद ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 12 जून को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है और उसे 1500 रुपये की जरूरत है। उसने आरोपी के दिए हुए नंबर पर 1500 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें