फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी बहाली के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये

Fri, 30 Aug 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस विभाग से हटाए गए कर्मचारी की नौकरी बहाल करवाने के नाम पर आरोपी पिता-पुत्र ने 15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजौंद निवासी शीशपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसे करीब तीन साल पहले उसे झूठे आरोपों के कारण पुलिस विभाग की नौकरी से हटा दिया गया था। इ
विज्ञापन


सके बाद उसकी बातचीत पिंजौर जिला पंचकूला निवासी चैन सिंह से हुई। चैन सिंह ने कहा कि वह गृह विभाग चंडीगढ़ में क्लर्क के पद पर लगा हुआ है और गृह सचिव को कहकर उसकी नौकरी बहाल करवा देगा। इसके लिए आरोपी ने उससे 15 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


उसने आरोपी को मार्च 2022 से लेकर जुलाई माह तक अलग-अलग समय में 15 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने न तो उसकी नौकरी बहाल करवाई और न ही रुपये वापस किए। जब उसने अपने पैसे मांगे तो चैन सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

चैन सिंह के बड़े लडक़े ने भी इस धोखाधड़ी में आरोपी का साथ दिया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें