फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये

Thu, 31 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 13 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यू प्यौदा रोड कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि सुभाष नगर निवासी पवन कुमार उर्फ बंटी उसके साथ पढ़ाई करता था। इस प्रकार उनकी आपस में जान-पहचान है। जनवरी 2023 में पवन कुमार ने उसे बताया कि वह इस समय इंग्लैंड में है और उसे भी वहां ले जाकर काम दिलवा देगा। इसके लिए उसे 13 लाख रुपये देने होंगे।

सुरेंद्र कुमार ने कि उसने अलग-अलग

समय में आरोपी को 13 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे पहले थाइलैंड भेजा व उसके बाद गैर कानूनी तरीके से जंगलों के कठिन रास्ते से मलेशिया भेज दिया। मलेशिया में उसे आरोपी भी मिला। जब उसने आरोपी से जंगलों के रास्ते से बुलाने का कारण पूछा तो आरोपी ने जाली दस्तावेज तैयार करवाकर वापस उसे मलेशिया से थाइलैंड
विज्ञापन


भेज दिया।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वहां पर उसके कागज चेक किए तो जाली मिले। इस कारण उसे करीब 20 दिन जेल में थाइलैंड में रहना पड़ा। वहां से बड़ी मुश्किल से वह घर वापस आया। यहां आकर उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसके पैसे लौटा देगा। अब आरोपी न तो उसका फोन उठाता है और न ही पैसे दे रहा है।

सुरेंद्र का कहना है कि आरोपी उसे धमका रहा है कि उसके खिलाफ शिकायत की तो जान से मरवा देगा। आरोपी ने उसके साथ 13 लाख रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी बिरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा
विज्ञापन


रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें