फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्तेदार बनकर ठगे 90 हजार रुपये

Fri, 10 May 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वयं को रिश्तेदार बताकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये अपने खाते से ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव टीक निवासी गुरविंद्र ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 18 अप्रैल को उसके फोन आया कि मैं तेरा रिश्तेदार राजेश बोल रहा हूं और कहा कि मैं अस्पताल में हूं। मां बिमार है। उस व्यक्ति ने कहा कि खाते में 20 हजार रुपये भेजूंगा और यह पैसे आप मेरे दोस्त के स्कैनर पर भेज देना। आरोपी ने उसके पास 10 हजार रुपये डालने का मैसेज व्हाट्सएप नंबर भेज दिया। फिर एक स्कैनर भेजा जिस पर अजय लिखा हुआ था। उसने उस स्कैनर पर 10 हजार रुपये भेज दिए। आरोपी ने खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें