फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गंभीर नेता नहीं हैं चौधरी वीरेंद्र सिंह ः दिग्विजय

Wed, 02 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट कॉलेज में मंगलवार को आयोजित छात्र संवाद सम्मेलन में पहुंचे जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने उचाना में पांच साल में नौ करोड़ भी खर्च नहीं किए वे एक नॉन सीरियस नेता हैं जबकि उनके मुकाबले में उचाना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चार साल में 960 करोड़ रुपये हल्के के विकास के लिए खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन


किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां पर उनकी पार्टी आदेश देगी, वहां से ही वे चुनाव लड़ेंगे। भाजपा-जजपा गठबंधन पर कहा कि समय आने के बाद ही पार्टी आलाकमान गठबंधन को लेकर फैसला लेंगी।

फिलहाल दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं क्योंकि यदि दोनों ही पार्टियों की तैयारियां पूरी होंगी तो वे दो नहीं, बल्कि एक और एक 11 होंगी। चौटाला ने प्रदेश के नूंह जिले में हुई हिंसा पर कहा कि जिन लोगों ने यहां पर दंगे किए हैं, वे किसी धर्म के न होकर केवल उपद्रवी हैं। वे रावण के रूप में आएं हैं।
विज्ञापन


नूंह के घटनाक्रम पर वे सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। कैथल के घटनाक्रम पर कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते हैं। इसलिए उन्हें एक जाति में न बांटा जाए। छात्र संघ के चुनाव पर चौटाला ने कहा कि वे सरकार को याद दिला रहे हैं कि चुनाव करवाने की मांग पूरे प्रदेश के छात्रों की है। इसलिए सरकार जल्द चुनाव करवाए। यह मांग बिल्कुल जायज है। यदि चुनाव नहीं हुए तो लीडरशिप पर सवाल होगा। वे सरकार में सहयोगी हैं तो इसका वे पूरा समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें