फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम मौसम में बदलाव, दोपहर में छूटे पसीने

Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मौसम में परिवर्तन होने लगा है। इससे सुबह व शाम मौसम सुहावना हो रहा है. वहीं दोपहर के समय गर्मी के चलते लोगों के पसीने निकल रहे हैं। लोग गर्मी से बचाव के लिए दोपहर के समय ठंडे व पेय पदार्थों का सेवन करते हुए नजर आए है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही डेंगू के मरीज बढऩे लगे हैं। वीरवार शाम तक जिले में डेंगू के 55 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां पर डेंगू के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वीरवार को बहुत अधिक तपन पड़ी। जिससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दी। गर्मी के बचाव के लिए गन्ने का जूस, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हुई दिखाई दिए ताकि वह गर्मी के प्रभाव को कम कर सके।

उधर, जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉॅ. राजीव मित्तल ने कहा कि अब सुबह व शाम के समय मौसम में परिवर्तन होने लगा है। इसके साथ ही अब डेंगू व वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। सुबह शाम अब एसी में ज्यादा समय तक न बैठें और रात के समय एसी में न सोएं। इससे मौसम में परिवर्तन होने के कारण शरीर में जकडऩ होगी और शरीर थका-थका रहेगा। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि मौसम में सुबह व शाम के समय परिवर्तन होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बिल्कुल साफ चल रहा है। आगामी सप्ताह तक भी मौसम साफ रहेगा। फसलों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें