कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बयान जारी जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 28 जनवरी को जींद में आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली महा बदलाव सभा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस संबंध में आगामी नौ और 10 जनवरी को भी बैठक होंगी।
ढांडा ने कहा कि पहले चरण में फरीदाबाद, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों के लिए फरीदाबाद में बैठकें आयोजित की गईं। रोहतक में रोहतक, झज्जर और सोनीपत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। दूसरे फेज में नौ व 10 जनवरी को कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। संवाद