कैथल। मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर जिले के पांच मतदान केंद्रों के स्थान में बदले गए हैं, इसमें दो बूथ कैथल विधानसभा क्षेत्र तथा तीन बूथ पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के शामिल हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मंजूरी मिल गई है। बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 179 व 180 जो कि पहले कार्यालय मार्केट कमेटी कैथल (नई अनाज मंडी) थे, उन्हें मतदाताओं की सुविधा के लिए कार्यालय कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड (भगत सिंह चौक) में शिफ्ट किया है। इसी प्रकार पूंडरी विधानसभा के क्षेत्र के गांव पाबला स्थित बूथ-17, जो राजकीय प्राथमिक स्कूल में था, उसे ग्राम सचिवालय में शिफ्ट किया गया है। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला कौल स्थित बूथ नंबर 47 व 48 को पुराना भवन जर्जर होने के कारण राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौल में शिफ्ट किया है। संवाद