फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम में बदलाव से बढ़ी किसानों की चिंता

Mon, 21 Apr 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ गई है। किसानों को खरीद और उठान में देेरी से गेहूं के भीगने की आशंका से नुकसान का डर सता रहा है। किसान अनाज लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन सरकारी खरीद करने वाली एजेंसियां ने अपनी तैयारी पूरी नहीं की है। किसानों ने मंडी प्रशासन से गेहूं का उठान जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडियों में गेहूं के फसल की सरकारी खरीद चल रही है। शहर की मंडियों में खरीद में देरी होने के चलते हजारों क्विंटल अनाज मंडियों में खुले में पड़ा है। काफी मात्रा में गेहूं पिछले दिनों हुई बारिश में भीग गया था। फसलों में नमी की शिकायत के कारण एजेंसियां गेहूं खरीदने में आनाकानी कर रही हैं। अब किसान मंडियों में खुले में पड़े गेहूं को जल्द खरीदने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि सरकार सभी जिलों में गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी खरीद कर रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद फिर मौसम बदलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की आशंका जताई थी। शुक्रवार को शाम बारिश हो गई। शनिवार को आंधी और बारिश हुई। अभी और दो दिनों तक बारिश की आशंका है। ऐसे में किसानों को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, चौ. चरण सिंह कृषि विवि के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें