फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम में बदलाव, पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड

Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम में हुए बदलाव के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी तेज हवाएं चलीं। इस कारण सुबह के समय ठंड महसूस की गई। इन तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाई और 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं जारी रही। इसके साथ ही दिन कुछ समय तक हल्के बादल छाए।

इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच गेहूं व सरसों की फसल को
विज्ञापन


नुकसान पहुंच रहा है। विभाग के अनुसार करीब 35 प्रतिशत तक गेहूं की फसल इस गत शनिवार को हुई बारिश से खराब हो चुकी है।

दूसरी ओर कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत ने बताया कि तीन दिन पहले ही हुई बारिश के बाद किसानों को अपने खेतों में खराब हुई फसलों की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर देने की हिदायत जारी की है। इस पोर्टल पर आवेदन आने के बाद विभाग को इसकी तुरंत ही जानकारी मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि गांवों में किसानों ने भी फसलों की गिरदावरी कराने के संबंध में डीसी से मुलाकात की है। गेहूं की फसल 30 प्रतिशत व सरसों की फसल में 35 प्रतिशत नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके तहत इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को देखने को मिला रहा है। अभी इस पश्चिमी विक्षोभ के तहत नौ व 10 मार्च को फिर से बारिश होने की संभावना है। यदि अब फिर से बारिश हुई तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा।

- डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें