फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना, कौल ग्राम पंचायत ने खर्च नहीं की ग्रांट

Thu, 25 Jan 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार के माध्यम से जिला परिषद की ओर से जारी की गई ग्रांट को गांव चंदाना और कौल की ग्राम पंचायत खर्च नहीं कर पाई। इस ग्रांट के खर्च न कर पाने के चलते अब सरकार ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा है।

इस संबंध में जिला परिषद की तरफ से दोनों ही ग्राम पंचायतों को नोटिस भी जारी किया गया है। इस मामले में अब जिला परिषद सीईओ अश्वनी मलिक जल्द ही रिपोर्ट तैयार उपायुक्त प्रशांत पंवार को सौपेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के राजस्व विभाग के दोनों ही गांवों को विकास कार्याें को ग्रांट जिप के माध्यम से दी गई। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं है कि दोनों ही पंचायतों को कितने रुपये की ग्रांट दी गई है।
विज्ञापन


खर्च न करने की ली जा रही है जानकारी

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों की ओर से ग्रांट न खर्च करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस समय दोनों की ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किए गए हैं। अभी तक कौल की ग्राम पंचायत ने इसका जवाब दिया है। इसमें उन्होंने तकनीकी खामी ग्रांट के खर्च न होने का कारण बताया है। दूसरी ग्राम पंचायत की ओर से नोटिस का जवाब आने के बाद यह रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें