फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज बारिश के बने आसार, हवा से मिली राहत

Sat, 29 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार की सुबह आसमान में छाए घने काले बादलों के साथ हुई। सुबह लोगों की नींद खुली तो तेज ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

गर्मी से परेशान लोगों को आसमान पर छाए बादलों को देख अब उनके बरसने का इंतजार है। इससे पहले बीते तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। सुबह से दोपहर तक कई बार बारिश की स्थिति बनी, लेकिन तेज हवाओं के चलते बादल छट गए और दोपहर दो बजे तेज धूप खिल गई। धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई थी, जो शाम होते होते एक बार फिर से तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छाए। जिससे गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन हुआ है। आसमान में बादल छा रहे हैं। जिससे अधिकतम तापमान घटकर 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान घटने के साथ ही लोगों को राहत मिली है। जैसे ही तापमान में गिरावट आई खेतों में धान रोपाई का कार्य भी निरंतर चल रहा है। अब किसानों बारिश होने की बाट जोह रहे हैं। ताकि धान रोपाई का कार्य अच्छे से हो सके और धान की फसलों को बारिश से नई ऊर्जा मिले।
विज्ञापन


-29 से एक जुलाई तक आसमान में बादल छाने और गरज चमक के साथ के साथ बूंदाबांदी व बारिश होने की संभावना है। दो और तीन जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद चार जुलाई से मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। - डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें