फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज बारिश होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रविवार को बादलों की आवाजाही जारी रही। इस दौरान कभी तेज धूप ने सताया तो कभी बादलों के साथ चली हवा ने गर्मी से राहत दी।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान और बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को बारिश की संभावना है। रविवार सुबह तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। हवा की तेज रफ्तार से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। शेष किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि बिजली के ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करनी पड़े। क्योंकि धान की फसल को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब तीन दिन तक को आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें