आर्य युवक-युवती परिषद की ओर से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 19 सिंतबर को जाट कॉलेज में किया जाएगा। परिषद की अध्यक्ष जगमती ने बताया कि 8, 12, 14, 21, 25, 45 व 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति व महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं। योग शिक्षक सत्यवीर आर्य ने बताया कि सभी प्रतिभागी आयु प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।