फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनआईआईएलएम विवि में चैंपियन का स्वागत

Wed, 22 May 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग की छात्रा शीतल व कौशल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता भोपाल यूनिवर्सिटी में आठ मई से 11 मई को आयोजित हुई थी। मंगलवार को विश्वविद्यालय आगमन पर विजेता खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका परिणाम यह है कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी देश एवं प्रदेश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. बलविंद्र सिंह, डीन ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉक्टर रेखा गुप्ता एवं स्पोर्ट्स विभाग के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
क्या है वुडबॉल
वुडबॉल एक खेल है जो लकड़ी के हथौड़े और लकड़ी की गेंदों से खेला जाता है।

इसमें गोल्फ के समान काफी समानताएं हैं। खेल का उद्देश्य बहुत सरल है, गेट के माध्यम से लकड़ी की गेंदों को मारना। वुडबॉल का विकास 1990 में ताइवान में किया गया था।
विज्ञापन


यह एक ऐसा खेल है जिसमें गेंद को गेट से पार करने के लिए मैलेट का उपयोग किया जाता है। यह खेल घास, रेत या घर के अंदर खेला जा सकता है। यह खेल एशियन बीच गेम्स के कार्यक्रम में है और 2008 में शामिल किया गया था। नियमों के अनुसार एक स्ट्रोक या क्रमिक स्ट्रोक द्वारा शुरुआती क्षेत्र से गेट के माध्यम से गेंद को खेलना शामिल है। जो प्रतियोगी निर्धारित राउंड या राउंड को सबसे कम स्ट्रोक में खेलता है वह विजेता होता है। प्रत्येक टीम में दो से चार खिलाड़ी होते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें