कैथल। पुलिस महानिरीक्षक (यातायात एवं हाईवे) हरियाणा के आदेशानुसार एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 6 सितंबर से 12 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली बत्ती के दुरुपयोग, नशे में वाहन चलाने, प्रेसर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाने जैसे ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने के 99 चालान, ध्वनि प्रदूषण करने के 11 चालान, लाल-नीली बत्ती का दुरुपयोग करने के 17 चालान, तथा शराब पीकर वाहन चलाने के 10 चालान किए। इस तरह कुल 137 चालान एक सप्ताह के भीतर जारी किए गए।