संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पटाखे की आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए निरंतर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक थाना एसएचओ एसआई राजकुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस ने पिहोवा चौक कैथल व पूंडरी में छह बुलेट बाइकों के चालान किए गए। दो बाइकों के 22-22 हजार रुपये के चालान किए। एक बुलेट बाइक का 32 हजार का चालान करके नियमों की अवहेलना पर इंपाउंड कर लिया गया। इसके अतिरिक्त दो ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के भी 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। बता दें कि बुलेट चालक अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर चेंज करवा कर पटाखे बजाकर दहशत फैलाने का काम करते है। ऐसे बाइक चालकों पर सख्त एक्शन लेने के लिए एसपी राजेश कालिया ने आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में निरंतर रूप से ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार की टीम ने ऐसे बुलेट बाइक चालकों को काबू करके नियमानुसार चालान कर रहे है।