फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गलत लेन में वाहन चलाने वाले 56 चालकों के काटे चालान

Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक अभियान चलाकर 56 वाहन चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन, निर्धारित गति सीमा, वाहन के लिए लेन ड्राइविंग लेन निर्धारित करने व बाई लेन में चलने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाया कि हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। कहा कि अक्सर देखने में आता है कि चालक अपने व्हीकल को एक लाइन से दूसरी लेन में अचानक ले जाते हैं। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। दूसरे वाहन उनसे टकराने की संभावना रहती है।
विज्ञापन


ऐसा करके वह न केवल अपनी बल्कि दूसरे लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। ओवरटेक करते समय भी सावधान रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें