फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत गलत दिशा में चलने वाले 21 वाहनों के चालान किए गए। वहीं गलत दिशा में चलने वाले 33 वाहन चालकों के भी चालान किए गए। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि एसपी ने निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों का पालन दृढ़ता से करवाया जाए। प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन अपनी निर्धारित गति में बाईं लेन में चले जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को कठिनाई का सामना न करना पड़े और सडक़ हादसों से बचा जा सके। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी मकसूद अहमद ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि गलत साइड में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें