कैथल। करीब 10 साल पुराने चेन स्नेचिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी हंसराज उर्फ हांसा को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पंजाब के बरनाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर हिरासत में लिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी हंसराज पंजाब के सुनाम का निवासी है। उस पर आरोप है कि 18 सितंबर 2016 को उसने अपने महिला साथियों के साथ मिलकर सीवन बस अड्डा के पास एक महिला को कार में लिफ्ट दी और मौका पाकर उसकी सोने की चेन छीन ली। इस मामले में पहले ही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि हंसराज लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक अन्य नशा तस्करी के मामले में बरनाला जेल में बंद था। चेन स्नेचिंग केस में उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में पीओ स्टाफ के प्रभारी एसआई ओमप्रकाश और एएसआई राजकुमार की अहम भूमिका रही। संवाद