संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के छात्रावास रोड पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक से मारपीट कर उसके साथ लूट कर ली। युवक लघु शंका करने के लिए एक गली में गया था। इसके बाद पीछे से आए आठ नौ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमराें में कैद हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है आरोपी युवकों ने रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते मार्केट पर में चहल-पहल अधिक नहीं थी। जब सीसीटीवी वायरल हुआ तो इस घटना की जानकारी सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार वजीर खेड़ा निवासी युवक रवि कुमार छात्रावास रोड पर एक दुकान में काम करता है। वह दोपहर के समय दुकान के पास बनी एक गली में खाली जगह पर लघु शंका के लिए गया था। जैसे ही वह लौटा तो पीछे से आए आठ से नौ युवकों ने उससे मारपीट करने लगे।
रवि ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन और एक चांदी का ब्रेसलेट भी छीन लिया। बताया कि इस घटना के बाद वह शहर थाना में शिकायत देने के लिए पहुंचा। रवि ने बताया कुछ समय पहले ही गांव के कुछ युवाओं की रास्ते में ही बहस हुई थी। सामने आने पर वह सभी आरोपियों को पहचान सकता है।
वजीरखेड़ा निवासी रवि की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना की सीसीटीवी की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बीर सिंह, इंस्पेक्टर व प्रभारी, शहर थाना, कैथल।