फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेहंदी में चाहत व डांस में आराध्या रहीं अव्वल

Tue, 22 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत विकास परिषद शाखा कैथल ने सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत तीज उत्सव मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई मेहंदी प्रतियोगिता में चाहत व डांस में आराध्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। जहां से आराध्या गोयल ने हरियाणवी गीत मैं ‘सु हरियाणे की छोरी, मन्ने न समझो काची डोरी...’ पर नृत्य कर और लक्षिता ने हिंदी गाने पर नृत्य कर समा बांध दिया।

ऊषा चावला ने तीज उत्सव पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं अनन्या और भूमिका ने तीज उत्सव पर कविता सुना सबको भाव-विभोर कर दिया। पांच वर्ष तक की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मयांशी ने प्रथम व देवयांशी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 6 से 12 वर्ष तक की प्रतियोगिता में अभिजय ने प्रथम व आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मेहंदी व गिनती प्रतियोगिता में चाहत ने प्रथम स्थान और डांस प्रतियोगिता में अराध्या गोयल ने प्रथम व लक्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सदस्यों के बीच जयमाला प्रतियोगिता हुई। इसमें राज कुमार मित्तल, संतोष मित्तल व नरेश गर्ग और वीना गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संयोजिका की भूमिका मीनाक्षी गोयल ने निभाई। तीज उत्सव कार्यक्रम में समय से आने वाली 25 महिला सदस्यों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में परिषद परिवार के लगभग 150 सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें