फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य जांचने के साथ बनाए गए प्रमाणपत्र

Fri, 30 Aug 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समग्र शिक्षा पंचकूला की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनाए गए।

तीसरे दिन शिविर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। शिविर के अंतिम दिन खंड कैथल और कलायत के दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। तीन दिवसीय शिविर में पूरे जिले के 364 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई।
विज्ञापन


डीईईओ ने बताया कि वीरवार को शिविर में 115 दिव्यांग का परीक्षण कर प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इसके साथ ही जिन बच्चों को बस पास की आवश्यकता थी, उनके लिए समाज कल्याण विभाग ने बस पास और रेल पास बनाए। डीईईओ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। क्योंकि यह बच्चे विशेष आवश्यकता वाले बच्चे होते हैं जिन्हें यदि समाज में बराबरी का दर्जा मिले तो यह बुलंदियों को छू सकते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न दिव्यांग बच्चों से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बातचीत भी की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बच्चों से भविष्य में वह क्या बनना चाहते हैं। इस बारे में भी जानकारी ली गई उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सेवा का कार्य भी है।

उन्होंने सहायक उपकरण देने वाली अलीमको की टीम का भी धन्यवाद किया जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि शिविर में बच्चों को बस व रेलवे पास की सुविधा भी दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड संसाधन संयोजक संजय शर्मा, सुरेश सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अधीक्षक सुरेश कौशिक, सुशील कुमार, जिला सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह, मनोज पवार, श्याम लाल आर्य, विनोद आर्य, रतन सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें