पाई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुरेश राविश ने बुधवार को पूंडरी खंड के हाबड़ी और भाणा गांव का दौरा कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। हाबड़ी में उन्होंने स्वयं की देखरेख में तालाब की सफाई करवाई, जबकि भाणा में ओवरफ्लो तालाब की समस्या का समाधान कराया गया।
सीईओ ने खंड कार्यालय कर्मचारियों और ग्राम सचिवों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सचिव सुबह 9 से 11 बजे तक अपनी देखरेख में सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही गांवों में प्लास्टिक कचरे और तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खंड संयोजक, ग्राम सचिव और सभी कर्मचारी समय पर सफाई कार्य पूर्ण करें तथा प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संवाद