फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 12 को हड़ताल

Tue, 10 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू के संयुक्त जत्था अभियान के तहत जिले में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली विभाग, पटवार भवन, नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, आईटीआई, पब्लिक हेल्थ, फायर स्टेशन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में गेट बैठकें कर कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र पहलवान और ब्लॉक सचिव सुरेश देवबन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों के हक और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे मजबूती से लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव कृष्ण नैन, उपप्रधान कपिल सिरोही, सहसचिव शिवचरण और जिला प्रधान ओमपाल भाल ने बताया कि हड़ताल की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुसार पांच हजार रुपये अंतरिम राहत के रूप में दिए जाने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके साथ आठवें वेतन आयोग से पहले सातवें आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए। श्रम कानूनों में किए गए गलत संशोधनों को रद्द किया जाए। ठेका प्रथा के तहत कार्यरत कर्मियों को विभागीय पे-रोल पर लिया जाए।

इस मौके पर कृष्ण चंदाना, अमरदीप बनवाला, सुरेंद्र खटखट, मंदीप पटवारी, सुखविंद्र, कृष्ण कानूनगो, गौरव टांक, विक्की टांक, महेंद्र बिड़लान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें