फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वसंत पंचमी पर आयोजनों की धूम

Thu, 15 Feb 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पर आयोजनों की धूम रही। अखिल भारतीय गायत्री संस्थान की ओर से गायत्री प्रज्ञा संस्थान कैथल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राचार्य हरपाल सिंह ने शिरकत की। गायत्री परिवार ने सुबह कलश स्थापना व गायत्री जप के साथ पांच कुंडीय यज्ञ पर्व पूजन करने के साथ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य हरपाल ने वसंत पंचमी और गायत्री मंत्र की महत्ता बताई। आज के युग में संस्कार, संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए हमें गुरु श्रीराम शर्मा के कदमों पर चलना होगा। हमें समाज को बदलने से पहले खुद को बदल कर समाज में आदर्श स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कर्मयोगी बनकर समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी सूरजभान शर्मा, सह ट्रस्टी विमल सिंगला, विष्णु दत्त शर्मा, राज कृष्ण शर्मा, कमलेश वर्मा, चंद्र शशी शर्मा, प्रो. बीडी गुप्ता, डॉ. बीएल चावला, पवन शर्मा, रुलिया राम, भूपिंदर कुमार, जोगिंदर ढुल, प्राध्यापक सचिन धीमान ने भी गायत्री परिवार के कार्यों से विस्तार से बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारतीय ज्ञान संस्कृति प्रतियोगिता में 40 विजेताओं विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रमाण पत्र, सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों के साथ आए सभी अध्यापकों को भी संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन महिपाल कौशिक ने किया। शशि मंगल ने धार्मिक भजनों से श्रोताओं को भक्ति के रस में रसमय कर दिया। गायत्री परिवार की ओर से सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें