गुहला-चीका। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर वीरवार को गुहला-चीका में जश्न का माहौल रहा। हलका गुहला से आम आदमी पार्टी की महिलाध्यक्ष व नगर पालिका चीका से भावी उम्मीदवार मनदीप कौर के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मनदीप कौर ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर देश दलने के इस अभियान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुना है, उसी प्रकार यह लहर पूरे भारतवर्ष में आएगी। आने वाले समय में पूरे भारतवर्ष में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हरियाणा के आगामी नगर पालिका व पंचायत चुनाव में पार्टी की नीतियों को लेकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर नीलम सिंगला, सन्नी कालडा, सरबजीत कौर, खुशी, सीमा, गुरमीत कंबोज वरिष्ठ कार्यकर्ता, जगजीत सिंह, रामलाल गर्ग, अमनदीप जेई, गुरप्रीत सहिं व अशोक कुमार मौजूद रहे।