फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उत्सव मना दिया बेटी बचाओ का संदेश

विज्ञापन
मूभट्ट मोहल्ला में बेटी के जन्म पर “बेटी उत्सव” मनाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग
विज्ञापन
राजौंद। उप केंद्र द्वितीय राजौंद के बहुउद्देशीय कर्मचारियों की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप के निर्देशानुसार बहुउद्देशीय महिला कर्मचारी दर्शना देवी, रजनी जागलान एवं विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, भट्ट मोहल्ला में सिया राम भट्ट के घर बेटी के जन्म पर बेटी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पलक ने कहा कि आज के समय में बेटी बोझ नहीं बल्कि परिवार का सहारा है। उन्होंने बेटी के जन्म पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि आज भी समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर और गैरकानूनी अपराध हो रहे हैं, जो समाज के लिए घातक हैं और लिंगानुपात को बिगाड़ते हैं। बेटियों को बचाना और पढ़ाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर आशा वर्कर सीमा, कविता, राज, शकुंतला, ऊषा, माया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मूभट्ट मोहल्ला में बेटी के जन्म पर “बेटी उत्सव” मनाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें