फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री रैदास तख्त पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव मनाया

Mon, 26 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
25केएलटी1: कार्यक्रम में भजन कीर्तन और शब्द गायन करते संत
विज्ञापन
कलायत। कलायत वार्ड 1 स्थित श्री रैदास तख्त पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक मेलजोल के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा की पूजा से हुई। प्रबंध कमेटी प्रधान डॉ. प्रीतम कोलेखा और सदस्यों की अगुवाई में पार्षद कुमारी रेणु धानियां, विनोद ज्येष्ठ और कुलदीप दहिया ने समारोह में पहुंचने वाले मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संत महात्माओं द्वारा भजन कीर्तन और शब्द गायन का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गुरुजी की वाणी और उनके सामाजिक संदेशों को भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के आदर्शों समता, करुणा, मानवता और भाईचारे को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


समाज को जगाने में गुरु रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान

वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरु रविदास की वाणी आज भी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। युवाओं से गुरुजी के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढऩे का आह्वान किया। आयोजकों ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए प्रशासन, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। सुबह से शाम तक अटूट भंडारा चला। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नवीन जिंदल प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, पूर्व विधायक जोगी राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा, वाइस चेयरमैन रिषीपाल कोलेखां, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रवि तारावाली, भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा, पालिका प्रधान अंकित राणा, पार्षद कुमारी रेणु धानियां, आशीष राणा, कुलदीप दहिया, सचिन राणा, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महिपाल पंवार, जगदीश रायका, संजय सिंगला, विनोद ज्येष्ठ, अमित वाल्मीकि, रवींद्र बंटी निर्मल, संजय धीमान, अनिल कंसल, राजीव यादव, राजेश बेदी और प्रवीण कांसल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

25केएलटी1: कार्यक्रम में भजन कीर्तन और शब्द गायन करते संत

25केएलटी1: कार्यक्रम में भजन कीर्तन और शब्द गायन करते संत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें