फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी दीपावली मनाएं : प्रवीण रसूलपुर

Fri, 17 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। भारतीय जनता पार्टी सीवन मंडल अध्यक्ष प्रवीण रसूलपुर ने क्षेत्र के नागरिकों से इस वर्ष स्वदेशी दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को आत्मसात करना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। प्रवीण रसूलपुर ने कहा कि दीपावली केवल दीयों और मिठाइयों का पर्व नहीं, बल्कि यह देश की आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार सृजन का अवसर भी है। जब हम अपने त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं, तो यह न केवल हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान है, बल्कि हजारों कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में नई रोशनी भी जगाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें