फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीसी सड़क निर्माण बना मुसीबत, जाम के हालात

Tue, 28 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
27 ढांड 01 सड़क के बीच फंसी ट्रॉली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल नहर के पुल से लेकर पबनावा मोड़ तक बन रही सीसी सड़क का निर्माण कार्य लोगों के लिए राहत के बजाय आफत बनता जा रहा है। दरअसल, संबंधित एजेंसी ने सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया है, जबकि दूसरी ओर दिया गया वैकल्पिक रास्ता बेहद खस्ता हालत में है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कच्चे और टूटे इस रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें वाहन फंस रहे हैं। खासकर भारी वाहन धंस जाने से लंबे जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि यहां रोजाना जाम और अव्यवस्था आम बात बन चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था किए ही सड़क को बंद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो रास्ते की मरम्मत करवाई गई है और न ही वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन


लोगों में इस लापरवाही को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंदर ने बताया कि बस स्टैंड से नहर पुल तक गड्ढों को भरवा दिया गया है। बस स्टैंड से पबनावा मोड़ तक बचे गड्ढों को भी शीघ्र भरवाने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें