फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक खाते से रुपये निकालने में दबोचा

Sat, 17 Aug 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी मांडी सदरा निवासी दिलप्रीत सिंह को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मांडी सदरा निवासी अंग्रेज सिंह की शिकायत अनुसार जुलाई 2023 में उसने सीवन के एक बैंक में खाता खुलवाया था। उसे गांव में कुछ जमीन खरीदनी थी, जिसके लिए चार मई को अपने खाता से छह लाख रुपये निकलवाने बैंक में गया था।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके खाते में सिर्फ दो लाख 33 हजार 745 रुपये हैं। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि फरवरी महीने से मई तक किसी ने उसके खाते से चार लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ आरोपी ने धोखाधड़ी से शिकायतकर्ता का एटीएम ले लिया था, जिससे उसने पैसे निकलवा लिए। आरोपी के कब्जे से 1.5 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें