कैथल। सीआईए-1 पुलिस टीम ने गांव कैलरम क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एसआई प्रवीन कुमार की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान कैलरम बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव जखोली निवासी सचिन अवैध देसी पिस्तौल लेकर गांव बाता से कैलरम जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सचिन को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध लोडिड देसी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसकी जांच में पिस्तौल के चैंबर से कारतूस मिला। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर उसे लिया है। संवाद