फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से जींद कैश लेकर जा रही पीएनबी बैंक की वैन पलटी

Mon, 14 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कैश वैन पलट गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से जींद कैश लेकर जा रही पंजाब नेशनल बैंक की वैन पूंडरी में ढांड रोड स्थित गुुरुकुल के पास पलट गई। दुर्घटना में वैन और ट्रैक्टर के ड्राइवर को चोटें आई हैै। करीब साढ़े आठ बजे दूसरी गाड़ी में कैश को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। शाम करीब सात बजे इस कैश वैन की गुरुकुल के पास फरल से पराली लेने जा रहे ट्रैक्टर की साइड लग गई। ट्रैक्टर को गांव फतेहपुर निवासी सचिन चला रहा था। ट्रैक्टर पर चार और ग्रामीण सवार थे। ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीणों शीशपाल, विशाल, फूलु, मोनी ने बताया कि साइड लगने से नाराज पुलिस कर्मियों और वैन कर्मियों ने पहले तो मारपीट की और बाद में कैश वैन से ट्रैक्टर को बुरी तरह तोड़ दिया। जब वे मौके से फरार होने लगे तो जल्दबाजी में वैन थोड़ी ही दूरी पर जाकर गड्ढे में पलट गई। कैश वैन के पलटने की सूचना मिलते ही पूंडरी व ढांड पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार व चौकी प्रभारी वीरभान ने कैश वैन की घेराबंदी कर दी गई। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें