सेरहधा में एक व्यक्ति के साथ पैसे मांगने पर मारपीट करके नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महाबीर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसे रुपये लेने थे। वह उसके घर पर 13,900 रुपये लेने गया था तो गोलु आरोपियों ने उस पर लाठी ईंटो से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, हाथ मेें चोटें आईं। उसकी गर्भवती पत्नी को भी चोटें मारीं। आरोपियों ने मिलकर उसके 5700/- रुपये निकाल लिए है। पुलिस ने पप्पु व गोलु व संतोष व सुनीता उर्फ छोटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।